फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Along with Dibiyapur, a proposal to build a plastic city in Kanpur

लखनऊः दिबियापुर के साथ कानपुर में भी प्लास्टिक सिटी बनाने का प्रस्ताव, केंद्र को लिखा पत्र

Sat, 10 Oct 2020 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Along with Dibiyapur, a proposal to build a plastic city in Kanpur
demo pic...

प्रदेश सरकार राज्य में दो प्लास्टिक सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार से कानपुर और औरैया के दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी विकसित करने के प्रस्ताव पर सहमति देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने इस संबंध में केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग के सचिव आरके चतुर्वेदी को पत्र लिखा है। कुमार ने बताया है कि औरैया जिले में दिबियापुर के पास गेल की पाता इकाई व एनटीपीसी की इकाई स्थित है। 
विज्ञापन


प्लास्टिक उद्योगों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता व एनटीपीसी से निर्बाध विद्युत उपलब्धता के मद्देनजर 2013-14 में दिबियापुर के पास करीब 274 एकड़ में प्लास्टिक पार्क विकसित किए जाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक सिटी दिबियापुर के क्रियान्वयन व रखरखाव के लिए 31 जुलाई 2015 को एक एसपीवी (यूपी प्लास्टिक सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) का भी गठन किया गया। पर, केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त न होने के कारण यह एसपीवी प्रभाव में नहीं आ सकी। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्लास्टिक सिटी दिबियापुर में गेल के साथ एमओयू पर सहमति हो गई है। पुलिस चौकी की मरम्मत की जा रही है तथा पुलिस कर्मियों की तैनाती हो गई है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में कार्यवाही अंतिम चरण में है। 

आलोक कुमार ने बताया कि प्लास्टिक उद्यमियों द्वारा मांग की जा रही है कि कुशल श्रमिक व बाजार उपलब्ध होने तथा अन्य सामाजिक व औद्योगिक अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता के मद्देनजर कानपुर में ही प्लास्टिक पार्क का विकास किया जाए। कानपुर में प्राधिकरण के पास सेनपूरब पारा में 130 एकड़ भूमि उपलब्ध है।


प्लास्टिक सिटी के लिए इसमें से 60 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है। ऐसे में उद्यमियों की मांग के मद्देनजर कानपुर में उपलब्ध भूमि में से 60 एकड़ पर प्लास्टिक सिटी बनाने तथा प्लास्टिक सिटी दिबियापुर के संबंध में वर्तमान में हुए विकास व तैयारी के मद्देनजर एक भाग में प्लास्टिक पार्क बनाए जाने पर केंद्र सरकार की सहमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed