फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allotment in lucknow university

लविवि ने बीए, बीएससी मैथ्स व बायो एनईपी के सीट अलॉटमेंट का परिणाम किया जारी

Tue, 27 Sep 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
allotment in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग के तहत बीए एनईपी, बीएससी मैथमेटिक्स एनईपी और बीएससी बायोलॉजी एनईपी का सीट आवंटन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुआ है उन्हें 29 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के सीट लॉक करने की प्रक्रिया गत 22 सितंबर को समाप्त हो गई थी। सीट आवंटन का परिणाम छात्र की मेरिट और सीट लॉक करने के आधार पर जारी किया गया है। छात्र अपने लॉगइन के माध्यम से उसे देख सकते हैं और इसी के जरिये 29 सितंबर को शाम सात बजे तक सीट कंफरमेशन व अपग्रेडेशन की फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ छात्राओं को अपने आप अलॉट हो गया महिला कॉलेज
सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद कुछ छात्राओं ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाकर शिकायत की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने केवल विवि की सीट लॉक की थी, लेकिन परिणाम में उन्हें महिला कॉलेज की सीट अलॉट कर दी। जबकि उन्होंने महिला कॉलेज की सीट का विकल्प नहीं भरा था। छात्राओं ने बताया कि उन्हें महिला पीजी कॉलेज, एपी सेन महिला महाविद्यालय व नवयुग महिला महाविद्यालय की सीट आवंटित हुई है। इस पर लविवि प्रशासन ने अपनी सफाई देते हुए इसे बाई डिफॉल्ट बताया। लविवि में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग हो रही है जिसमें अन्य महाविद्यालय भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन छात्राओं की रैंक विवि की रैंक के ठीक पीछे है। उन्हें तीन सहायता प्राप्त महिला महाविद्यालय आवंटित हुए हैं। अगर किसी छात्रा ने इन महाविद्यालयों का विकल्प नहीं दिया है था और उनको ये महाविद्यालय आवंटित हुए हैं तो इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि वे सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा नहीं करती हैं तो भी दूसरे अलॉटमेंट व अपग्रेडेशन में वे विवि में अपग्रेडेशन के लिए शामिल रहेंगी। यदि वे सीट कंफरमेशन शुल्क जमा कर देती हैं और दूसरे अलॉटमेंट व अपग्रेडेशन में उन्हें यूनिवर्सिटी में सीट मिल जाती है तो जमा की गई फीस विवि की फीस में समायोजित हो जाएगी। यदि सीट कंफर्मेशन फीस जमा करने के बाद दूसरे अलॉटमेंट व अपग्रेडेशन में यूनिवर्सिटी की सीट नहीं मिलती है तो छात्राओं के महिला महाविद्यालय में प्रवेश लेने से इनकार करने पर जमा की हुई पूरी फीस 500 रुपये एडवांस फीस के साथ वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीवीए, बीएफए और एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 27 सितंबर को प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। छात्रों को सुबह 10 बजे सभी प्रमाण पत्र लेकर संबंधित विभाग के डीन कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed