फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allotment card of btc

बीटीसी दाखिले के लिए आवंटन कार्ड आज से

Mon, 10 Mar 2014 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
allotment card of btc

बीटीसी में दाखिले के लिए जिला आवंटन कार्ड सोमवार से डाउनलोड किए जा

विज्ञापन
सकेंगे।

इसे विभागीय वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in से डाउनलोड करने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दाखिले के लिए जाना होगा।

डायट की सीटों पर 11 से 15 मार्च, निजी कॉलेजों की फ्री सीट पर 18 से 21 मार्च तथा पेड सीट पर 22 से 25 मार्च तक दाखिले दिए जाएंगे। प्रशिक्षण प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए बीटीसी करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।

प्रदेश में बीटीसी की प्रवेश प्रक्रिया छह महीने से चल रही है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया था।

बीटीसी की 39,657 सीटों पर प्रवेश देने के लिए कट ऑफ जारी किया गया था। इसमें से 37,400 छात्र-छात्राओं ने 10 जिलों का विकल्प भरा है।

इन्हें दाखिला देने की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन जिला आवंटन कार्ड डाउनलोड न हो पाने की वजह से इसमें संशोधन कर दिया गया है।

अब सोमवार से जिले का आवंटन कार्ड डाउनलोड करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed