{"_id":"615c6c2d8ebc3e628c15dc7e","slug":"allocation-of-half-incomplete-schemes-for-electoral-interest-wrong-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मायावती बोलीं, चुनावी स्वार्थ के लिए आधी अधूरी योजनाओं का आवंटन गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मायावती बोलीं, चुनावी स्वार्थ के लिए आधी अधूरी योजनाओं का आवंटन गलत
Tue, 05 Oct 2021 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:53 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं केनाम पर ही सीधे उनके बैंक खातों में आवंटित करने की परंपरा बीएसपी के शासन काल में बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी। जिसे भुलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि बीएसपी के पदचिह्नों पर चलकर भाजपा द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
जल्दबाजी में यह आधा अधूरा न हो बल्कि योजनाओं के पूरा होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर होगा ताकि उसका सही लाभ लोगों को मिल सके। वैसे चुनाव के नजदीक आने पर यहां ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास एवं आधी अधूरी स्कीमों का उद्घाटन करने की जो गलत प्रवृति रही है उससे जनहित बुरी तरह से प्रभावित होता है। जबकि विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं केनाम पर ही सीधे उनके बैंक खातों में आवंटित करने की परंपरा बीएसपी के शासन काल में बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी। जिसे भुलाना मुश्किल है।
विज्ञापन