फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of gang rape and blackmailing

Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Allegations of gang rape and blackmailing
लखनऊ। प्रयागराज की महिला ने विभूतिखंड स्थित होटल में सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उसने पूर्व परिचित भूपेंद्र सिंह तोमर व उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक महिला की ग्वालियर निवासी भूपेंद्र सिंह से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। आरोप है कि भूपेंद्र ने उसे होटल में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपी के कुछ अन्य साथियों ने भी दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह भागी और विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। आरोपियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने धमकी दी। महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



होटल में साथ जाते दिखे दोनों

एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि महिला और भूपेंद्र अक्सर होटल में जाते थे। 19 अप्रैल को भी दोनों होटल गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ जाते दिखे हैं। इसकी भनक भूपेंद्र की पत्नी को हुई तो उसने होटल पहुंचकर हंगामा किया और महिला को पति से दूर रहने के लिए कहा था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला का पति से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed