फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of wrong treatment; inquiry ordered.

Lucknow News: गलत इलाज का आरोप, जांच के आदेश

Wed, 15 Jul 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of wrong treatment; inquiry ordered.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर की ओर से गलत इलाज करने पर कोर्ट में की गई शिकायत पर एसीजेएम बलवंत कुमार भारती ने थानाध्यक्ष बख्शी का तालाब को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

कोर्ट में वादी संजय सिंह ने पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पुरुषोत्तम दास यादव व हॉस्टल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि उसे पेट में दर्द होने की शिकायत थी। इलाज के लिए वादी न्यू फौजी ढाबा सीतापुर रोड स्थित पारस हॉस्पिटल गया था। वहां डॉ. पीएस यादव ने वादी को भर्ती कर लिया और पेट की जगह टीबी का इलाज शुरू कर दिया। इससे परेशानी हुई और शरीर में सूजन आ गई। जब शिकायतकर्ता ने डॉक्टर से गलत इंजेक्शन लगाने व गलत इलाज करने का विरोध किया तो डॉक्टर पीएस यादव एवं हाॅस्पिटल के मालिक ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed