फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of getting passport made by giving fake name and address: Application against MLA and MLC, report summoned from Gomti Nagar police station

फर्जी नाम-पता देकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप : विधायक व एमएलसी के खिलाफ अर्जी, गोमती नगर थाने से रिपोर्ट तलब

Tue, 07 Sep 2021 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 10:16 PM IST
सार

फर्जी नाम-पता देकर लखनऊ से पासपोर्ट बनवाने के कथित आरोपी हरचंदपुर रायबरेली से विधायक राकेश बहादुर सिंह और रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोमती नगर थाने से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Allegation of getting passport made by giving fake name and address: Application against MLA and MLC, report summoned from Gomti Nagar police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

फर्जी नाम-पता देकर लखनऊ से पासपोर्ट बनवाने के कथित आरोपी हरचंदपुर रायबरेली से विधायक राकेश बहादुर सिंह और रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने 17 सितंबर के लिए गोमती नगर थाने से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


यह अर्जी रायबरेली के गोरा बाजार के नारायण नगर निवासी मनीष कुमार सिंह ने दाखिल की है। आरोप लगाया कि विधायक राकेश बहादुर सिंह के विरुद्ध रायबरेली में दो आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, जिसमें एक हत्या का भी केस है, लेकिन उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर का जाली पता दिखाकर पासपोर्ट प्राप्त किया है। यह भी आरोप लगाया गया कि राकेश बहादुर सिंह ने अपने कई पते और अलग-अलग आयु दर्शाई है तथा एमएलसी के चुनाव में भी अपने अलग-अलग पते देकर शपथ पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार दिनेश प्रताप सिंह के बारे में कहा गया है कि वह फिरोज गांधी कॉलोनी सिविल लाइन बरेली के रहने वाले हैं। इन्होंने भी जाली प्रपत्रों के आधार पर झूठा शपथ पत्र देकर लखनऊ से 11 मई 2012 को पासपोर्ट जारी कराया है, जिसमें अपना पता अवध अपार्टमेंट विपुल खंड गोमती नगर दिया है जबकि वह मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। वादी ने आगे बताया कि दिनेश प्रताप सिंह 2003, 2007, 2009, 2016 और 2019 में विधान परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव रायबरेली से लड़ा है तथा उनके विरुद्ध नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका उल्लेख उनके द्वारा अपने शपथ पत्र एवं पासपोर्ट कार्यालय में नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed