फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad high court issues notice to sonia gandhi

मुश्किल में फंसी सोनिया, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Fri, 25 Jul 2014 02:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
allahabad high court issues notice to sonia gandhi

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरे दिन क्या आए, पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। नेशनल हेराल्ड को लेकर कोर्ट में चल रहा मामला अभी थमा नहीं है कि उन्हें और एक नोटिस जारी कर जवाबतलब कर लिया गया है।

विज्ञापन


रायबरेली संसदीय क्षेत्र से सोनिया गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस अध्यक्ष समेत केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इन्हें जवाब देने के लिए 8 सितंबर तक का वक्त दिया गया है। जस्टिस तरुण अग्रवाल ने गुरुवार को यह आदेश रायबरेली के एक मतदाता रमेश सिंह की चुनाव याचिका पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में उठाए गए दो मुद्दे

allahabad high court issues notice to sonia gandhi

याची के अधिवक्ता हरिशंकर जैन के मुताबिक याचिका में दो प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं।

पहला यह कि सोनिया गांधी ने अभी इटली की नागरिकता नहीं छोड़ी है और दूसरा यह कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने कांग्रेस को समर्थन की अपील की थी।

जैन का कहना है कि इन दो खास आधारों पर सोनिया का रायबरेली से चुनाव रद्द किए जाने योग्य है।

8 सितंबर तक मांगा जवाब

allahabad high court issues notice to sonia gandhi

अदालत ने याचिका को विचार के लिए मंजूर कर 8 सितंबर को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि 8 सितंबर तक पक्षकार सोनिया गांधी व केंद्र सरकार दस्तावेजों की सूची के साथ अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं।

दोनों पक्षकार जवाब में अपने बचाव के समर्थन में भरोसेमंद साक्ष्य दे सकते हैं।

अदालत ने याचिका के दोनों पक्षकारों को रजिस्टर्ड डाक (पावती सहित) से भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed