{"_id":"6716dcebee60d3f074011064","slug":"all-three-families-suffered-lifelong-pain-raebareli-news-c-101-1-rai1002-121422-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीनों परिवार को उम्रभर सालने वाला मिला दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीनों परिवार को उम्रभर सालने वाला मिला दर्द
Tue, 22 Oct 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। लालगंज के बहाई गांव के निकट रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक ही पल में तीन परिवारों को जिंदगी भर सालने वाला दर्द मिल गया। बेटों की मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने वाले भी बेबस से चेहरों को देख रोते दिखे।
थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रशेखर मुजरे सागर खेड़ा गांव के रहने वाले महेश मिश्रा का मकान लालगंज कस्बे में है। रविवार को करवा चौथ के अवसर पर घर की महिलाएं दोपहर को अपने पैतृक आवास सरेनी के पूरे चंद्रशेखर पूजा करने के लिए आई थी। चोरी के भय से गोपाल मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा से परिवार के सदस्यों ने लालगंज घर जाने को कहा। मृतक गोपाल मिश्रा के बाबा रज्जन केे मुताबिक गोपाल और उसका चचेरा भाई शिवेंद्र मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा अपने दोस्त प्रशांत बाजपेयी पुत्र दिनेश बाजपेयी निवासी बेनी माधवगंज व राजेश कुमार पुत्र राम बिहारी त्रिवेदी निवासी पुरे बचरी मजरे सागर खेड़ा के साथ बाइक से रविवार शाम 7:00 बजे लालगंज के लिए रवाना हुए थे। बाद में चारों वहीं से डलमऊ की ओर एक दोस्त केे जन्मदिन की पार्टी के लिए निकल गए थे। जहां सड़क हादसे में गोपाल मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा व प्रशांत बाजपेयी की मौत हो गई।
पूरी रात घरवालों को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। सुबह जब खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर के लोग हांफते हुए सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां तीनों के शव पड़े थे। यह देख परिवार के लोगों के नीचे से जमीन खिसक गई। सोमवार को पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
राजेेश के होश आने पर मिली हादसे की जानकारी
हादसे में राजेश कुमार त्रिवेदी बिजली के खंभे के नीचे दबकर बेहोश हो गया था। पूरे बचारी गांव के दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जब राजेश को होश आया तो वह खंभे के नीचे से किसी तरह निकला और डलमऊ की ओर चल पड़ा। वहीं पर एक किसान अपनी फसल की सिंचाई कर रहा था। वहां जाते-जाते राजेश गिरकर बेहोश हो गया। किसान ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाय। कुछ देर बाद जब राजेश को होश आया तो उसने किसान से अपने गांव के हैप्पी मिश्रा को फोन मिलाने को बोला। किसान ने घटना की सूचना हैप्पी मिश्रा को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को सीएचसी लालगंज ले गए, जहां के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजेश के परिजनों ने उसे फतेहपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
वर्ष 2023 में प्रशांत ने बंगाल से कराया था स्थानांतरण
मृतक प्रशांत बाजपेयी का फरवरी 2021 में पश्चिम बंगाल के डाक विभाग में चयन हुआ था और वर्ष 2023 में स्थानांतरण कराकर उसने मलके गांव के पोस्ट ऑफिस में पदभार ग्रहण किया था। वहीं, अभिषेक उर्फ गोपाल व शिवेंद्र पिता के व्यवसाय में मदद करते थे। तीनों युवक अविवाहित थे। घटना से दोनों गांव में सन्नाटा पसरा है। दोनों परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
17 अक्टूबर को खरीदी थी दोनों बाइक
17 अक्तूबर को गोपाल मिश्रा और शिवेंद्र मिश्रा ने एक साथ दो नई बाइकें खरीदी थीं। वहीं दोस्त प्रशांत मिश्रा ने स्कूटी खरीदी थी। बाइक खरीदने के तीन दिन बाद ही घटना हो गई और दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में बदल गई।