MLC Election Result: केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा के नौ और सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध जीते
यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें से भाजपा के नौ और सपा के सात सदस्य हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र की 13 सीटों के चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर सहित भाजपा के नौ और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सपा के चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस चुनाव में भाजपा के 9 और सपा के 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने सभी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।
उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौधरी, जेपीएस राठौर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लखनऊ महानगर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कन्नौज सदर के पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे को परिषद की सदस्यता का प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, सीतापुर के जासमीर अंसारी और सहारनपुर के शाहनवाज खान को भी निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.