फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All-round traffic jam in the city due to street parking

Lucknow News: सड़क पर पार्किंग से शहर में चौतरफा जाम

Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
All-round traffic jam in the city due to street parking
सुपर मार्केट में लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर में बनीं बहुमंजिली इमारतों के बेसमेंट में दुकानों व शो-रूम खुल गए। कागजों पर बेसमेंट को पार्किंग दर्ज कराया गया है, लेकिन रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) अधिकारियों की मिलीभगत से बेसमेंट की जगह सड़कों पर पार्किंग बनाई गई है। यही वजह है कि शहर में जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


रविवार को शहर में चौतरफा जाम रहा। वाहन रेंगते हुए दिखे तो सर्दी के मौसम में भी जाम में फंसे लोगों के माथे पर पसीना टपकता दिखा। जाम से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस कठोर कदम उठाने में नाकाम है। जाम की समस्या लगातार विकराल हो रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम से जूझे लोग
रतापुर चौराहे से बस स्टेशन तक बहुमंजिली इमारतें और काॅप्लेक्स खड़े हो गए हैं। जाम की सबसे बड़ी समस्या इसी मार्ग पर है। वजह, इसी मार्ग से लोगों का लखनऊ आना-जाना होता है। बसों का संचालन भी इसी मार्ग पर होता है। पार्किंग न होने के कारण वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। इस मार्ग पर रविवार को जाम लगा रहा। सब्जी मंडी निवासी एवं कार सवार अब्दुल कहते हैं कि बस स्टेशन से कहारों का अड्डा तक पहुंचने में आधा घंटे का समय लग गया है, जबकि दूरी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर खड़े कर रहे वाहन
सिविल लाइंस से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा, बरगद चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोग जाम में परेशान होते रहे। इन मार्गों पर भी बने शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में पार्किंग के लिए जगह नहीं है। लोगों को सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। शाम के वक्त तो लोग जाम से बचने से लिए दूसरे रास्ते ही आते-जाते हैं। जाम मेंं फंसे दिनेश तिवारी, अंबुज कहते हैं कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दिक्कत हो रही है।


सुपर मार्केट से घंटाघर तक सिर्फ जाम
शहर के सुपर मार्केट से लेकर घंटाघर और खोवा मंडी तक सिर्फ जाम रहता है। घंटाघर से खोवा मंडी तक बीच सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं, वहीं, सुपर मार्केट में भीड़ अधिक होने से जाम रहता है। इस स्थानों पर ही कॉप्लेक्सों में पार्किंग की जगह दुकानें ही देखने को मिलती हैं। विभाग के अधिकारियों की सुस्ती से दिनभर लोग जाम की समस्या से परेशान होते हैं। जाम इस कदर रहा कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल रहा।


ट्रैफिक व्यवस्था भी बेपटरी
इन दिनों शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। चार दिनों से शहर में जाम से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी और उनके मातहत वाहनों के चालान में व्यस्त हैं। वहीं, लोग जाम से जूझने को मजबूर हैं। एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नए प्रभारी की तैनाती तो जरूर की, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। हालात ये हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था पहले से और खराब हो गई है। उधर, सीओ ट्रैफिक अमित सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं।



भवन मालिकों को देंगे नोटिस
रायबरेली विकास प्राधिकरण के एक्सईएन एम. अहमद ने बताया कि बेसमेंट के स्थान पर जिन भवनों में दुकानें संचालित हैं, उन भवनों की रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद भवन मालिकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed