{"_id":"667c69906dc088c0110d7465","slug":"all-expressways-will-be-linked-in-uttar-pradesh-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आपस में जोड़े जाएंगे यूपी के सभी एक्सप्रेसवे, डीपीआर के लिए दो एजेंसियों को यूपीडा की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आपस में जोड़े जाएंगे यूपी के सभी एक्सप्रेसवे, डीपीआर के लिए दो एजेंसियों को यूपीडा की हरी झंडी
Thu, 27 Jun 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:48 AM IST
सार
देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले उत्तर प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क लगाया फैल रहा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप सभी एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ा जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे के जरिये आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के अतिरिक्त ऐसी अन्य परियोजनाओं के लिए एजेंसी का चयन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने कर लिया है। एजेंसी विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। यूपीडा की बोर्ड बैठक में बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले उत्तर प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क लगाया फैल रहा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप सभी एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव है। वहीं बलिया लिंक एक्सप्रेसवे का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेसवे की जरूरत है। इस एक परियोजना से प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे आपस मे जुड़ जाएंगे। लगभग 60 किलोमीटर के इस लिंक एक्सप्रेसवे के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार चार लेन का चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 14 किमी का होगा। इस संबंध में डीपीआर तैयार करने के लिए रेडेकॉन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और एनवी प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है।