फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all candidates lost security money in election except bjp and sp candidates

लखनऊ में भाजपा और सपा को छोड़कर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Fri, 11 Mar 2022 03:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 03:07 AM IST
विज्ञापन
all candidates lost security money in election except bjp and sp candidates
लखनऊ। लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में चुनावी लड़ाई भाजपा और सपा के बीच ही रही। बसपा के प्रत्याशी केवल तीन सीटों पर ही सम्मान जनक वोट पाने में सफल रहे, लेकिन कोई भी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सका है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक कैंट विधानसभा में 11 में से नौ प्रत्याशी, मध्य में 13 में से 11, पूर्व में 14 में से 12, उत्तर में 13 में से 11, पश्चिम में 11 में से 9, मलिहाबाद में 10 में से आठ, मोहनलालगंज में 11 में से 9, बीकेटी में 12 में से 10, सरोजनीनगर में 14 में से 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कुल 109 प्रत्याशियों में से 91 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। बसपा के जिन प्रत्याशियों को सम्मानजनक वोट मिल पाए, उनमें मोहनलालगंज के देवेंद्र पासी, बीकेटी के सलाउद्दीन और सरोजनीनगर के जलीस खान शामिल हैं। हालांकि, इन सभी की जमानत जब्त हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक यदि किसी प्रत्याशी को कुल पड़े वोट का छठवां भाग या 16.66 फीसदी वोट नहीं मिल पाता तो उसकी जमा जमानत धनराशि जब्त कर ली जाती है। यह धनराशि 10 हजार रुपये है।
विज्ञापन

14264 को नहीं पसंद आए प्रत्याशी, दबाया नोटा
लखनऊ। मतगणना में नोटा का उपयोग भी खूब देखने को मिला। पोस्टल बैलेट तक से वोट करते समय नोटा का उपयोग मतदाताओं ने किया। 2017 में 13563 वोट इनमें से कोई नहीं (नोटा) पर पड़ा था। इस बार 2022 में 14264 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग कर सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह उपयोग हुआ नोटा
विधानसभा 2017 2022
मलिहाबाद 1692 1478
बीकेटी 2271 2191
सरोजनीनगर 1926 1822
लखनऊ पश्चिम 635 1324
लखनऊ उत्तर 1370 1342
लखनऊ पूर्व 1747 1595
लखनऊ मध्य 824 960
लखनऊ छावनी 1150 1217
मोहनलालगंज 3471 2313
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed