फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about shiksha mitra

यहां पढ़ें शिक्षा मित्रों से जुड़ी जरूरी खबर

Sun, 12 Jan 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
all about shiksha mitra

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर

विज्ञापन
का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किए जाने की मांग बढ़ गई है। 58344 पंजीकृत शिक्षामित्रों के रिजल्ट में 51185 उत्तीर्ण एवं 458 फेल घोषित किए गए हैं।

6698 परीक्षार्थियों का रिजल्ट अपूर्ण रहा जबकि तीन का रिजल्ट अनुचित साधन के उपयोग में रोक दिया गया है।


शिक्षा मित्रों ने दावा किया है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने राज्य सरकार से स्थिति साफ कर दी है कि 25 अगस्त, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होगी।

शिक्षा मित्र भी पैरा शिक्षक के श्रेणी में आते हैं और उनकी नियुक्ति भी अगस्त 2010 के पहले की है।

इसलिए उनके समायोजन का रास्ता साफ हो गया है। यूपी प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने माह के अंत में रैली का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed