फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about btc

पहले सेमेस्टर से ही पढ़ाएंगे BTC छात्र

Sun, 12 Jan 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
all about btc

बीटीसी छात्रों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) से मूल्यांकन कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


एसएमसी से मूल्यांकन में मिले अंकों को परीक्षा परिणाम में जोड़ने का भी विचार है। शनिवार को एससीईआरटी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों की बैठक थी।
विज्ञापन


इस दौरान सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को जल्द कार्ययोजना बनाकर शासन को देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बीटीसी प्रशिक्षण में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर भी विचार किया जाए। डायट बीटीसी करने वालों को जैसा प्रशिक्षण देंगे वे वैसा ही बच्चों को पढ़ाएंगे।


इसलिए प्रशिक्षण के दौरान पहले सेमेस्टर से ही परिषदीय स्कूलों में बीटीसी करने वालों को पढ़ाने के लिए भेजा जाए। एसएमसी उनके पढ़ाई पर नजर रखे और मूल्यांकन करे।


इस दौरान डायट प्राचार्यों को फरवरी में होने वाली टीईटी की तैयारियां बेहतर ढंग से करने के भी निर्देश दिए गए। पहले सत्र में एससीईआरटी की चेयरमैन सुरभि शुक्ला ने डायट प्राचार्यों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed