{"_id":"1ee9c74455bfa8c462c36a81cdcd4aef","slug":"all-about-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में कई की धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में कई की धड़कनें तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Feb 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा में प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आने की संभावना है।
विज्ञापन
चर्चा तेज है कि इसके पहले कम से कम तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं।
इनमें एक सीट बसपा मुखिया की सरकार में शामिल एक पूर्व मंत्री से जुड़ी है। सबसे पहले जिन प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी, उनमें उनका नाम शामिल था।
ब्राह्मण कोटे के ये पूर्व मंत्री अपने क्षेत्र में निष्क्रिय बताए जाते हैं। रैली व सम्मेलनों के अलावा वे क्षेत्र में कम ही सक्रिय नजर आते हैं।
ऐसे में अटकलें तेज हैं कि मध्य यूपी की इस सीट पर कोई नया चेहरा आ सकता है। दूसरी सीट पर भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। पहले लोकसभा प्रभारी बनाए गए प्रत्याशी को बदलने के बाद उन्हें मौका मिल गया था।
अब तक वे प्रचार-प्रसार पर काफी रकम भी खर्च कर चुके हैं। मगर पार्टी की सावधान रैली में अपेक्षित भीड़ न जुटा पाने के बाद उनको बदलने के नफा-नुकसान पर चर्चा तेज है।
विज्ञापन
तीसरी सीट से अब तक दो दावेदार बदले जा चुके हैं और तीसरे चेहरे को मौका दिया गया है।
अल्पसंख्यक कोटे में शामिल इस सीट को लेकर संकेत है कि वहां पार्टी से बाहर किए गए एक पूर्व लोकसभा प्रभारी की फिर से वापसी हो सकती है।
‘आप’ में इंटरव्यू देने के बावजूद वे पूरी ताकत से इस प्रयास में जुटे हुए हैं।