{"_id":"3fc2d49fe505b07cac2f926f75ace5f4","slug":"all-about-bjp-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ही दुश्मन
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 18 Dec 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बारे में एक बात हर खासो-आम को पता है कि इस पार्टी को बाहर दुश्मनों की तलाश करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
ताजा मामला मोदी के कार्यक्रमों का है। मोदी ने पटेल की प्रतिमा के बहाने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाने का दावा किया है।
टीम मोदी का कहना है कि देश के 565 स्थानों पर एक साथ और एक दिन दौड़ आयोजित कराकर भी मोदी रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।
गुजरात में जीत की हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम पहले से ही है। पर, कुछ भाजपाई हैं कि मोदी को भाव देने को तैयार नहीं हैं।
उनके काम में सहयोग देने के बजाय यह प्रचारित करने में जुटे हैं कि पैसे के बल पर ये रिकॉर्ड कायम किए जा रहे हैं।
पता नहीं इन चर्चाओं का क्या असर होगा। पर, लगता यही है कि लाख कोशिशों के बावजूद यूपी के भाजपाई राह पर आने वाले नहीं।