फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert regarding Holi in UP: DGP said that officers should be present during Holika Dahan in sensitive places,

यूपी में होली को लेकर अलर्ट: डीजीपी बोले संवेदनशील स्थानों के होलिका दहन पर अधिकारी रहें मौजूद, दिए निर्देश

Wed, 12 Mar 2025 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Mar 2025 07:27 AM IST
सार

Holi Alert in UP: यूपी में होली को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि होली में कोई नई परंपरा शुरू न हो। 

विज्ञापन
Alert regarding Holi in UP: DGP said that officers should be present during Holika Dahan in sensitive places,
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि होलिका के जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद हो चुका है, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भ्रमण करें। होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। डीजीपी मंगलवार को होली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली शुक्रवार (जुमे) के दिन होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। अराजक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। बीते वर्षों में होली से संबंधित विवादों एवं मुकदमों की समीक्षा करके प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करा ली जाए। मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों विशेषकर जंक्शन प्वाइंट्स एवं कम्युनल हॉट स्पॉट्स पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती करें। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग भी कराएं। त्योहार पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए। 
विज्ञापन


क्विक रिस्पांस टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित तैयारी हालत में रखा जाए। सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी तथा बीट स्तर के कर्मियों को भी सचेत व सक्रिय रखा जाए। हर छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेकर तत्परता से विधिक कार्रवाई करें। अवैध जहरीली शराब से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आबकारी विभाग एवं स्थानीय मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर सचल दस्ते के रूप में छापेमारी व आकस्मिक चेकिंग की जाए। अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखें और आकस्मिक चिकित्सा सेवायें दिन-रात सुचारू रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed