फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert near Gorakhpur after five doubtful found in district

त्योहारों के मद्देनजर नेपाल से सटे सात जिलों में खास सतर्कता, चेकिंग बढ़ाई गई

Thu, 17 Oct 2019 09:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 17 Oct 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Alert near Gorakhpur after five doubtful found in district
सांकेतिक तस्वीर
त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से सटे सातों जिलों में खास चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने प्रदेश सरकार को त्योहार से समय नेपाल से सटी जिलों की सीमा पर खास चौकसी व सघन गश्त किए जाने को कहा है। नेपाल सीमा पर नजर रखने के इनपुट के बाद राज्य व केंद्र की खुफिया एजेंसियों की यहां सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस ने इसके लिए एसएसबी के अफसरों के साथ समन्वय स्थापित किया हुआ है और तय प्रक्रिया के तहत सीमा पर गश्त व चेकिंग बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे सभी सात जिलों (लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, महाराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व बहराइच) के अफसरों को भी इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन


हालांकि त्योहारों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ाने और सघन चेकिंग तथा अन्य जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके तहत धार्मिक स्थलों, भीड़ वाले स्थानों, ऐतिहासिक स्थलों व महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर खास सतर्कता व चौकसी बरतने को कहा गया है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व हवाई अड्डों पर भी सतर्कता बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल बिहार के समस्तीपुर में पांच संदिग्ध लोगों को देखे जाने के बाद से यह आशंका जताई जा रही थी कि संदिग्ध यूपी की नेपाल सीमा की तरफ के हो सकते हैं। 

इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने कहा समस्तीपुर में संदिग्धों को देखे जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है पर इतना जरूर है कि त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने पिछले दिनों नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता के लिए कहा है जिसके तहत चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed