फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert in UP regarding Delta Plus: Genome sequencing will start in districts adjacent to neighboring states

डेल्टा प्लस को लेकर यूपी में अलर्ट : पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों में शुरू होगी जीनोम सिक्वेसिंग

Thu, 24 Jun 2021 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 09:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राज्य स्तरीय परामर्शदाता समिति के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक रणनीति तय की जाए।

विज्ञापन
Alert in UP regarding Delta Plus: Genome sequencing will start in districts adjacent to neighboring states
डेल्टा प्लस

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोविड 19 के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस संक्रमण को देखते हुए राज्य में भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन राज्यों में डेल्टा प्लस के मरीज मिलेंगे, उनसे सटी सीमाओं के जिलों में तत्काल जीनोम सिक्वेसिंग शुरू कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने नए वैरिएंट को लेकर हर स्तर पर सचेत रहने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वह गुरुवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपनायी गयी रणनीति कारगर साबित हुई है। अब नई चुनौती के रूप में नया वैरिएंट सामने आया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राज्य स्तरीय परामर्शदाता समिति के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक रणनीति तय की जाए। उन्होंने कहा कि डेल्टा प्लस की पुष्टि पड़ोसी राज्यों में होती है तो सीमा से सटे जिलों में विशेष सावधानी बरती जाए।

विज्ञापन

पड़ोसी जिलों के लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू में सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआईसीयू व एनआईसीयू स्थापना की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। बाईपैप मशीन, मोबाइल एक्स.रे मशीन सहित सभी जरूरी मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए निर्माता कंपनियों से सीधे संवाद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ  के पहले चरण का प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है। इनके माध्यम से अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार सभी जरूरी उपयोगी दवाओं की व्यवस्था भी कर ली जाए। आगामी एक पखवारे में यह सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग की कार्यवाही प्रभावी ढंग से जारी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed