फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert in hospitals on diwali in lucknow

दीपावली को लेकर अस्पतालों में अलर्ट, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें फोन

Mon, 05 Nov 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
alert in hospitals on diwali in lucknow
डेमो
दीपावली के मद्देनजर सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। अस्पतालों में बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले आदेश दे दिया है कि दीपावली की रात चिकित्सकों को 24 घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहना होगा।
विज्ञापन


बर्न यूनिट में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाए। सिविल की बर्न यूनिट में पहले से ही कई मरीज भर्ती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है कि करीब 50 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन की ड्यूटी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


इसी तरह बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि इमरजेंसी में बर्न मरीजों के लिए चार बेड रिजर्व किए गए हैं। वहीं नेत्र रोग विभाग में 20 बेड अलग से आरक्षित किए गए हैं। प्लास्टिक सर्जन, नेत्र सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन की 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है। लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि 10 बेड रिजर्व करने के साथ डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केजीएमयू में खोला गया डिजास्टर वार्ड 

alert in hospitals on diwali in lucknow
डेमो
केजीएमयू में खोला गया डिजास्टर वार्ड 
दिवाली को लेकर केजीएमयू में भी अलर्ट कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर बेड तक रिजर्व कर दिए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ट्रॉमा में बने डिजास्टर वार्ड को खोल दिया गया है। वहीं बर्न की दवाएं समेत सुविधाएं वहां पर मिलेंगी। कहा प्लास्टिक सर्जन, आर्थोपैडिक व नेत्र रोग विशेष की भी ड्यूटी तय की गई है।

केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एकके सिंह का कहना है कि पटाखा जलाते समय जरा सी असावधानी जानलेवा हो सकती है। पटाखे से जल जाते हैं तो जले हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक पानी में रखें। इसके बाद डॉक्टर को दिखाएं।

जले हुए हिस्से में गोबर, कीचड़ या राख नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दीपावली पर कोशिश करें कि केवल रोशनी वाले पटाखे का ही इस्तेमाल करें। पटाखे खुली जगह पर जलाएं और ढीले एवं सिंथेटिक कपड़े न पहनें। पटाखों का ज्वलनशील पदार्थो जैसे पेट्रोल, केरोसिन एवं एलपीजी के आस-पास नहीं जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed