{"_id":"6354cc9348ae207f9c653554","slug":"aktu-will-open-two-world-class-institutes-there-will-be-institutes-related-to-pharmacy-and-environment-the-g","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू खोलेगा दो विश्वस्तरीय संस्थान : फार्मेसी व एनवायरमेंट से जुड़े संस्थान होंगे, राज्यपाल ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू खोलेगा दो विश्वस्तरीय संस्थान : फार्मेसी व एनवायरमेंट से जुड़े संस्थान होंगे, राज्यपाल ने की समीक्षा
Sun, 23 Oct 2022 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:39 AM IST
सार
एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप मिश्र ने दोनों संस्थानों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य समस्याओं पर अनुसंधान व उत्पाद विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय दो विश्वस्तरीय संस्थान खोलेगा। इनमें एक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड बायो इंजीनियरिंग एजूकेशन एंड रिसर्च और दूसरा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एनवायरमेंट प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर संस्थान होगा। शनिवार को राजभवन में संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया।
विज्ञापन
एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप मिश्र ने दोनों संस्थानों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य समस्याओं पर अनुसंधान व उत्पाद विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान की बहुत आवश्यकता है। फार्मेसी संस्थान शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान व निर्माण का वातावरण बनाएगा। वहीं दूसरा संस्थान शहरों को रहने योग्य कैसे बनाएं, नगरीय निकायों का प्रबंधन संकाय कैसे बढ़े, साथ ही पर्यावरण के दुष्प्रभाव को कैसे कम करें आदि में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं की यूपी में बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस अप्लीकेशन एंड जियोइनफारमैटिक्स (बीआईएसएजी) जैसी संस्थाओं से शहरी नियोजन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि फार्मा के क्षेत्र में गुजरात में प्रचलित नीतियों का समावेश कर ऐसे संस्था का निर्माण हो, जिससे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने भी कई सुधार के सुझाव दिए। इस मौके पर प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा समेत कई अधिकारी मौजृद थे।