{"_id":"5f1334e4a8781c44ab0242ce","slug":"aktu-to-take-final-year-exams-of-mba-bpharma-and-btech-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : एक दिन में बीटेक और दो दिन में होगी एमबीए, बीफार्मा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : एक दिन में बीटेक और दो दिन में होगी एमबीए, बीफार्मा की परीक्षा
Sat, 18 Jul 2020 11:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू)
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) बीटेक फाइनल ईयर की परीक्षाएं एक दिन में और बीफार्मा, एमबीए आदि के फाइनल ईयर की परीक्षाएं दो दिन में कराएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में संबद्ध कॉलेज के 105 से अधिक निदेशकों की शनिवार को हुई बैठक में इस पर आम सहमति बनी। विवि इसके लिए कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाने को भी तैयार है।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर अंतिम निर्णय सोमवार को विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में होगा। यूजीसी के बाद शासन की ओर से फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के निर्देश के बाद विवि इस पर तेजी से तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
फाइनल ईयर की परीक्षा के दौरान छात्रों का मूवमेंट कम से कम हो, इसके लिए कॉलेज में ही परीक्षा कराने पर बैठक में सहमति बनी। बीटेक में तीन पेपर होते हैं, इसलिए परीक्षा तीन पालियों में कराने का निर्णय किया गया। पेपर दो-दो घंटे के होंगे। इससे विद्यार्थी उसी दिन परीक्षा देकर वापस घर जा सकेंगे।