फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Teachers are making robots in Makers Lab

एकेटीयू: मेकर्स लैब में शिक्षक बना रहे रोबोट

Tue, 26 Aug 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Teachers are making robots in Makers Lab
एकेटीयू स्थित प्रदेश की पहली इंफोसिस मेकर्स लैब में प्रोजेक्ट, नवाचार आदि से जुड़े प्रशिक्षण का
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) छात्रों को ही नहीं बल्कि अपने शिक्षकों को भी नई तकनीकी में दक्ष बना रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय स्थित प्रदेश की पहली इंफोसिस मेकर्स लैब में प्रोजेक्ट, नवाचार आदि से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। पांच दिनों के इस फैकेल्टी इनेबलमेंट प्रोग्राम (एफईपी) में शिक्षकों के अलावा शोधार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय में एफईपी का कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान इंफोसिस के विशेषज्ञ, शिक्षकों को रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, थ्रीडी प्रिंटिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। शिक्षक इन तकनीकी का व्यावहारिक इस्तेमाल भी करेंगे। वे रोबोट भी बनाना सीख रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि यह अवसर भविष्य के लिए फायदेमंद है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों को और बेहतर छात्रों को प्रशिक्षण देने में सहयोगी होंगे। कार्यक्रम में डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, गौरव राय, अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed