{"_id":"652eefa0015aac46bc0d7644","slug":"aktu-startup-parikrama-lucknow-news-c-13-lko1005-456562-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अच्छे नवाचार की खोज करेगी ‘स्टार्टअप परिक्रमा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अच्छे नवाचार की खोज करेगी ‘स्टार्टअप परिक्रमा’
Wed, 18 Oct 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। युवाओं व आम लोगों के अच्छे नवाचारों को खोजकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) दिसंबर में स्टार्टअप परिक्रमा 2.0 का आयोजन करेगा। इस बार इसमें एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) गुजरात भी सहयोगी होगा।
प्रदेश सरकार के निर्देश में एकेटीयू प्रदेश भर में युवाओं के नवाचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच व निवेशक दिलाने में भी मदद कर रहा है। इसी के तहत हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से स्टार्टअप संवाद 2.0 का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर के शुरुआती और विकसित हो चुके 55 नवाचारों का प्रदर्शन किया गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया। इसमें से कुछ चयनित स्टार्टअप आई हब गुजरात का भी भ्रमण करेंगे।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि स्टार्टअप परिक्रमा 2.0 के माध्यम से हम जिलों में जाकर लोगों के अच्छे नवाचारों को जानने-समझने का प्रयास करेंगे। कई बार यह देखा गया है कि जिलों में युवाओं, किसानों, आम लोगों के पास काफी अच्छे विचार हैं लेकिन वह सामने नहीं आ पाते हैं। इस स्टार्टअप परिक्रमा का यही उद्देश्य है कि ऐसे लोगों के नवाचारों को सामने लाकर आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि हाल में हुए स्टार्टअप संवाद 2.0 में मिर्जापुर के किसान सुभाष चंद्र सिंह व कुछ अन्य के नवाचार ऐसे ही थे, जिनको थोड़ा आगे बढ़ाया जाए तो उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस बार ईडीआईआई भी हमारे साथ होगा तो नवाचारों को अन्य तकनीकी सहयोग भी बेहतर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिलों के बाद इसका फाइनल लखनऊ में किया जाएगा। इसमें चयनित अच्छे नवाचारों को आगे बढ़ाने का जिम्मा एकेटीयू का इनोवेशन हब लेगा। उन्हें आर्थिक, तकनीकी सहयोग देने के साथ उनके प्रोडक्ट को बाजार तक पहुंचाने में सहयोग करेगा।