फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Proposed medal list released along with B.Tech results, objections can be made till Tuesday

एकेटीयू: बीटेक परिणाम के साथ-साथ प्रस्तावित मेडल सूची जारी, मंगलवार तक कर सकते हैं आपत्ति

Mon, 29 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Jul 2024 11:32 PM IST
सार

AKTU result: एकेटीयू में सोमवार को बीटेक फाइलन ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फार्मेसी व अन्य कोर्स का फाइनल ईयर का परिणाम जारी कर उसकी मेडल सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
AKTU: Proposed medal list released along with B.Tech results, objections can be made till Tuesday
बीटेक रिजल्ट घोषित। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने सोमवार को बीटेक फाइनल ईयर का परिणाम जारी कर दिया। इसी के साथ 13 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए बीटेक छात्रों की प्रस्तावित मेडल सूची भी जारी कर दी गई। इस पर मंगलवार तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए 16 ग्रुप में शीर्ष दस स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं सभी संबद्ध संस्थानों को प्रस्तावित मेडल सूची की सूचना देते हुए कहा है कि इस पर किसी तरह की आपत्ति मंगलवार शाम तक दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद मेरिट सूची में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जल्द ही फार्मेसी व अन्य कोर्स का फाइनल ईयर का परिणाम जारी कर उसकी मेडल सूची जारी की जाएगी। वहीं आईईटी, बीआईईटी, केएनआईटी, यूपीटीटीआई, यूपीआईडी नोएडा, कैस व एफओए के भी तीन-तीन विद्यार्थी मेडल के लिए संस्थान स्तर पर चयनित किए जाएंगे। इनको फाइनल सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीटेक, एमबीए और एमसीए की चॉइस फिलिंग आज से

 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में बीटेक, एमबीए व एमसीए कोर्स में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। वहीं सोमवार को बीटेक में प्रवेश के लिए कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग कराई गई। कश्मीरी माइग्रेंट में पंजीकृत 44 अभ्यर्थियों में से 14 उपस्थित हुए। जबकि एनआरआई में पंजीकृत तीन में से कोई भी पात्र नहीं मिला। कश्मीरी माइग्रेंट अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर सीट अलॉटमेंट किया गया। इसमें कुल 12 विद्यार्थियों को आईईटी, बीआईईटी, केएनआईटी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी व कुछ प्राइवेट कॉलेजों में सीटें मिलीं। जबकि दो विद्यार्थियों का दावा निरस्त कर दिया गया। विवि प्रशासन के अनुसार, सीयूईटी यूजी का परीक्षा परिणाम एनटीए ने घोषित कर दिया है। इस क्रम में विवि जल्द ही बीटेक लेटरल एंट्री, बीफार्मा, बीबीए, बीसीए, बीवोक, बीडेस आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।

बदलती तकनीकी से जागरूक हो शिक्षक : कुलपति
एकेटीयू में सोमवार को शिक्षकों के लिए इंफोसिस के सहयोग से चार दिवसीय फैकल्टी इनएबलमेंट प्लान पर प्रशिक्षण शुरू हुआ। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि तकनीक की दुनिया तेजी से बदल रही है। बतौर शिक्षक हमें इस बदलाव से न केवल वाकिफ होना चाहिए बल्कि उसे अच्छी तरह से जानना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का दौर है। इसलिए हमें इसे जानने की जरूरत है। इंफोसिस की सीनियर एनालिस्ट डिंपल आदि ने शिक्षकों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed