{"_id":"628dbe881fbef37db66de2ee","slug":"aktu-pharmapreneur-will-promote-entrepreneurship-in-the-field-of-pharma-event-for-pharmacy-students-top-three-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: फार्मा के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देगा फार्माप्रेन्योर, फॉर्मेसी के छात्रों के लिए आयोजन, टॉप थ्री को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: फार्मा के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देगा फार्माप्रेन्योर, फॉर्मेसी के छात्रों के लिए आयोजन, टॉप थ्री को किया गया सम्मानित
Wed, 25 May 2022 10:58 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 May 2022 10:58 AM IST
सार
मंगलवार को इसके चयनित विजेता प्रतिभागियों को लैपटॉप/टैबलेट और प्रमाण पत्र देकर कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
AKTU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फार्मा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से फार्माप्रेन्योर्स का आयोजन किया गया था। मंगलवार को इसके चयनित विजेता प्रतिभागियों को लैपटॉप/टैबलेट और प्रमाण पत्र देकर कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने छात्रों को जीवन में सफल होने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सबसे जरूरी है प्रेरणा। इसलिए हमेशा प्रेरित रहिए। यह भी कहा कि कभी भी डरो मत और हमेशा नए-नए विचारों को विकसित करें। उन्होंने कहा कि पहले की पीढ़ी उद्यमी बनने के बारे में नहीं सोचती थी। लेकिन अब समय, संसाधन और सोच सब बदल गयी है। युवा अब नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के भीतर उद्यमिता के प्रति प्रेरणा देने के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों के अंदर कुछ नया और अलग करने की सोच विकसित होगी। इस अवसर पर उपकुलसचिव डॉ. आरके सिंह, इनोवेशन हब के नोडल ऑफीसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा, गोयल संस्थान के निदेशक प्रणय वाल, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, इनोवेशन हब की मैनेजर वंदना शर्मा और रितेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
टॉप फाइव को किया जाएगा इन्क्युबेट
विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों संबद्ध फॉर्मेसी संस्थानों के छात्रों से फार्मा में नये आइडिया के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। जिसके बाद छात्रों की 80 टीमों ने अपने आइडिया भेजे। मंगलवार को इन्हीं में से जूरी ने 20 का चयन किया। जिसमें से टॉप थ्री आइडिया वाली टीम सम्मानित की गई और टॉप फाइव को स्टार्टअप में बदलने में सहयोग के लिए भी चुना गया। इनको कलाम इनोवेशन सेंटर की ओर से विशेषज्ञ मेंटर करेंगे। उनको लैब की सुविधा देंगे और अपने आइडिया और स्टार्टअप के लिए सेंटर में कोवर्किंग स्थान भी दिया जाएगा।
ये है टॉप थ्री की टीम
चयनित टॉप थ्री आइडिया में प्रथम स्थान पर आरकेजीआईटी गाजियाबाद की सारिका सिंह, अंकित शर्मा, निखिल कुमार और परिक्षित सचदेवा थे। दूसरे स्थान पर एसआरएमएस सेठ फॉर्मेसी बरेली की कृति सक्सेना, अक्सा नदीम, शौर्या ठाकुर हैं। तीसरे स्थान पर गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस के दीपक कुमार, शिखा यादव, हबीबुल्लाह और कैफ अनवर शामिल हैं। वहीं पीएसआईटी कानपुर के प्रभाकर शाक्य और अभिषेक सिंह राठौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।