फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: One lakh registrations for B.Tech admission.

एकेटीयू : बीटेक प्रवेश के लिए एक लाख पंजीकरण

Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
AKTU: One lakh registrations for B.Tech admission.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून को समाप्त हो गई। बीटेक में प्रवेश के लिए कुल 1,06,667 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पहले चरण की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग चार से सात जुलाई तक होगी।
विज्ञापन

इनका सीट अलॉटमेंट नौ जुलाई को किया जाएगा। सीट कन्फर्मेशन व फ्रीज-फ्लोट नौ से 12 जुलाई तक चलेगा। दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 13-14 जुलाई को होगी। सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 16 से 18 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज व फ्लोट 16 से 18 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में चॉइस लॉक 19-20 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि सीट कंफर्मेशन शुल्क व सीट फ्रीज एवं फ्लोट 22-23 जुलाई तक होगा। चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। ऑनलाइन सीट विड्रा 24 से 29 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को 27 से 29 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed