फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU launched robot for hospitals

कोरोना संक्रमण से बचाव में सहायक होगा ये रोबोट, ले जाएगा मरीजों के लिए दवाइयां और खाना

Thu, 21 May 2020 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
AKTU launched robot for hospitals
एकेटीयू में रोबोट के साथ कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व अन्य। - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के समय अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स तथा अन्य स्टाफ को हमेशा संक्रमण का डर सताता रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज और ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक रोबोट तैयार किया है।

विज्ञापन


एकेटीयू की ओर से आयोजित वेबिनार के दौरान प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 से बचाव पर शोध करने वाले सभी स्टूडेंट्स को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की साथ ही इन विद्यार्थियों को छह हजार रुपये पीएसआईटी, कानपुर की ओर से भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह बहुउद्देशीय रोबोट डॉ. अनुज कुमार शर्मा और महीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने विकसित किया गया है। यह रोबोट अस्पतालों के वार्डों में भोजन और दवाइयां ले जाने में सक्षम है। साथ ही अस्पतालों के वार्डों को अल्ट्रावायलेट किरणों एवं स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइज करने में, बिना मानवीय सहायता के रोगियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए व्हील चेयर के रूप में काम करने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मल स्कैनिंग और कैमरे की सहायता से वार्ड में रोगियों की निगरानी भी यह रोबोट कुशलता से कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed