फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: IOC CMD to be chief guest at convocation

एकेटीयू: आईओसी के सीएमडी होंगे दीक्षांत के मुख्य अतिथि

Fri, 19 Jun 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
AKTU: IOC CMD to be chief guest at convocation
आईओसी के सीएमडी अरविंद सिंह साहनी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अरविंद सिंह साहनी होंगे। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सात जुलाई को होना है। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से इसकी सहमति दे दी गई है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। आईओसी के मुख्य प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह साहनी छात्रों को उद्योग जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। वे छात्रों को आगे का रोडमैप भी बताएंगे। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मेरिट वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि विद्यार्थी 28 जून तक अपने ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसी क्रम में इस सत्र में पास छात्रों को हिंदी में अपना नाम, पता आदि 21 जून तक करेक्शन करने का भी मौका दिया गया है। ताकि उनकी उपाधियों में किसी तरह की गलती न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed