{"_id":"67b3a045ac691bc32b0b7988","slug":"aktu-exams-to-be-held-from-18th-postponed-in-view-of-mahakumbh-and-mahashivratri-now-will-start-from-this-day-lucknow-news-c-13-lko1004-1082033-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : महाकुंभ, महाशिवरात्रि को देखते हुए 18 से होने वाली परीक्षा स्थगित, अब इस दिन से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : महाकुंभ, महाशिवरात्रि को देखते हुए 18 से होने वाली परीक्षा स्थगित, अब इस दिन से होगी शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर के दूसरे चरण की 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब यह परीक्षा 28 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाकुंभ और महाशिवरात्रि के चलते प्रयागराज व काशी में यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव को देखते हुए लिया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विभिन्न संबद्ध संस्थानों ने परीक्षा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसे देखते हुए छात्रहित में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बताया कि विषम सेमेस्टर के दूसरे चरण की प्रयोगात्मक व प्रोजेक्ट परीक्षाएं 20 से 27 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया चूंकि यह परीक्षाएं छात्र के कॉलेज में ही होंगी, इसके लिए विद्यार्थियों कहीं आना-जाना नहीं है। इसे देखते हुए प्रैक्टिकल पहले आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो परीक्षा के बाद होता। उन्होंने बताया कि इसके लिए परीक्षकों की ड्यूटी की सूची संस्थानों के ईआरपी लॉगिन और शिक्षकों के लॉगिन पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एयर कंडिशनिंग की छात्रों को दी जानकारी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के उद्देश्य से स्कोर टेक इंडिया के सहयोग से हीटिंग वेंटिलेशन एयर कंडिशनिंग पर सोमवार से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बीटेक के छात्र शामिल होंगे। कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीर भटनागर ने छात्रों को एचवीएसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर, जरूरी स्किल, डिजाइनिंग आदि के बारे में बताया। वहीं अधिष्ठाता ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने इसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला, जीएम रेनू सक्सेना, अमन शुक्ला, हरीश चंद्रा, शिशिर द्विवेदी आदि उपस्थित थे।