फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu exam from 20 july

एकेटीयू : ऑनलाइन परीक्षा में हर विद्यार्थियों पर रहेगी प्रॉक्टर की नजर, परीक्षार्थी के कमरे में किसी अन्य का प्रवेश रहेगा वर्जित

Fri, 09 Jul 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
aktu exam from 20 july
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की 20 जुलाई से शुरू हो रही सत्र 2020-21 के सम सेमेस्टर की रेगुलर व कैरी ओवर ऑनलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की कड़ी निगरानी होगी। परीक्षार्थी अपने घर, किसी भी संस्थान, साइबर कैफे से दे सकेंगे। किंतु उनकी ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी आधारित ऑनलाइन प्रॉक्टर निगरानी करेंगे। अगर परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उन्हें परीक्षा से रोका या डिबार किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जब विद्यार्थी परीक्षा दे रहा हो तो किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान कमरे में पर्याप्त उजाला हो और विद्यार्थी का चेहरा साफ दिखना चाहिए। विद्यार्थी ओवरहेड लाइटिंग को प्राथमिकता देंगे। विद्यार्थी के मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप में कैमरा और माइक्रोफोन अनिवार्य है। इसके बिना ऑनलाइन परीक्षा में वे शामिल नहीं हो सकेंगे। आस-पास कोई किताब नहीं होगी और दीवारों पर कुछ लिखा नहीं होना चाहिए। कमरे में किसी तरह की अतिरिक्त ध्वनि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यार्थियों को लॉगिन करना होगा। परीक्षा के 1.45 मिनट पूरा होने के बाद प्रश्नपत्र ऑटो सब्मिट हो जाएगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। सभी पेपर में 50 सवाल होंगे और परीक्षा 1.30 मिनट की होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रो. त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान प्रॉक्टर्स की निगरानी होगी। किसी भी गलत गतिविधि को प्रॉक्टर विश्वविद्यालय को सूचित करेगा और विवि नकल के नियमों के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट, पावर बैकअप की रखें बेहतर व्यवस्था
प्रो. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सुझाव दिया है कि परीक्षा के लिए उन्हें बेहतर स्पीड वाला इंटरनेट प्रयोग करना चाहिए और वैकल्पिक व्यवस्था को भी तैयार रखना चाहिए। क्योंकि किसी वजह से अगर छात्र का इंटरनेट 15 मिनट या उससे ज्यादा देर तक बाधित रहता है तो इंटरनेट सही होने पर वह फिर परीक्षा में तो शामिल हो सकेगा लेकिन उसके अनुत्तरित सवालों और उनके विकल्पों का क्रम बदल सकता है। छात्र को नियत समय में अपना पेपर सब्मिट करना होगा। अन्यथा की स्थिति में निर्धारित समय 1.30 घंटे समाप्त होने के 15 मिनट बाद पेपर ऑटो सब्मिट हो जाएगा। इन 15 मिनट में विद्यार्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकेंगे। इसी तरह विद्यार्थियों को बेहतर पॉवर बैकअप की भी व्यवस्था करने को कहा गया है।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को ईआरपी पोर्टल पर यह सुविधा दी जा रही है कि वह 09 से 12 जुलाई तक यह चेक कर ले उनका ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर सही है। यही गलत है तो उक्त अवधि तक ईआरपी पोर्टल पर अपटेड कर ले। क्योंकि आगे विद्यार्थी को कोई भी सूचना इसी ई-मेल व मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 12 से 25 जुलाई तक होगा। 12 से 18 जुलाई तक अंतिम सेमेस्टर व 15 से 25 जुलाई तक अन्य छात्रों की। जिसमें उसकी फोटो, आईडी, एडमिट कार्ड आदि का वेरीफिकेशन होगा। इसी के द्वारा छात्र मॉक टेस्ट दे सकेंगे।

परीक्षा में नहीं शामिल हुए तो मिलेगा एक मौका
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ऑनलाइन सेमेस्टर परक्षा में सभी विद्यार्थियों का शामिल होना अनिवार्य है। यदि कोई विद्यार्थी किसी तकनीकी, स्वास्थ्य या अपरिहार्य परिस्थिति के कारण नहीं शामिल हो पाता तो ऐसे सभी छात्रों को विवि द्वारा कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर आगामी सेमेस्टर की नियमित परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा में शामिल होने का एक अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed