फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU carry over exam will start today

एकेटीयू : छूटे छात्रों की रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षा 18 जनवरी से

Mon, 18 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
AKTU carry over exam will start  today
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के फाइनल ईयर के छूटे हुए छात्रों की रेगुलर व कैरी ओवर की परीक्षा 18 जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा पूर्व की भांति पेन-पेपर आधारित होंगी। परीक्षा में लगभग 27 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे। विद्यार्थियों को कोविड-19 को लेकर सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा, जिसमें अभिभावकों के भी हस्ताक्षर होने चाहिए। परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को फेस मास्क लगाकर व हैंड सैनिटाइजर लेकर आना होगा। सेंटर पर भी सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। विद्यार्थी चाहे तो हैंड ग्लव्स का प्रयोग कर सकते हैं। परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों को भी मास्क, ग्लव्स अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों का तापमान चेक किया जाएगा और निर्धारित से अधिक तापमान होने पर उनके अलग बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed