फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: 848 seats vacant in B.Tech in government colleges, status after last phase of counseling

एकेटीयू : सरकारी कॉलेजों में बीटेक में खाली रहीं 848 सीटें, आखिरी चरण की काउंसिलिंग के बाद की स्थिति

Mon, 28 Nov 2022 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Nov 2022 06:33 PM IST
सार

एकेटीयू द्वारा आयोजित प्रवेश काउंसिलिंग से प्रदेश के सरकारी व इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की लगभग 19 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। बाकी बची सीटों पर कॉलेज द्वारा नियमानुसार अपने स्तर से प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा और प्रवेशित विद्यार्थियों का रिजस्ट्रेशन इस पर करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
AKTU: 848 seats vacant in B.Tech in government colleges, status after last phase of counseling
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में इस साल प्रवेश की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है। प्राइवेट कॉलेजों की बात तो दूर विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी इंजीनियिंरग कॉलेजों में आखिरी चरण के बाद भी 800 से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। सिर्फ एक मात्र आईईटी की ही सभी सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हुआ है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर अंत में प्रदेश भर के संबद्ध सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए मुख्य चरण की काउंसिलिंग पांच चक्रों में आयोजित की गई। वहीं संबद्ध सरकारी कॉलेजों की खाली बची सीटों के लिए दो स्पेशल राउंड का भी आयोजन किया गया। सातवें चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी 26 नवंबर को सीट एलॉटमेंट के साथ पूरी हो गई। इसके बाद भी प्रदेश के संबद्ध सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक की 848 सीटें खाली रह गईं। आखिरी चरण के प्रवेशित विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक अपने एलॉट कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन


काउंसिलिंग से बीटेक में 19 हजार प्रवेश
एकेटीयू द्वारा आयोजित प्रवेश काउंसिलिंग से प्रदेश के सरकारी व इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की लगभग 19 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। बाकी बची सीटों पर कॉलेज द्वारा नियमानुसार अपने स्तर से प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा और प्रवेशित विद्यार्थियों का रिजस्ट्रेशन इस पर करना अनिवार्य होगा। इसी आधार पर इन विद्यार्थियों को इनरोलमेंट नंबर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान- खाली सीटें
बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झांसी- 47
डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप कानपुर- 29
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही- 06
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी वाराणसी- 23
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ- 00
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर- 25
निट्रा टेक्निकल कैंपस गाजियाबाद- 72
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर- 33
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़- 99
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा- 34
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर- 56
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज- 91
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी- 125
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र- 22
उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर- 186

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed