फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU : 80 percent seats of MBA-MCA will remain vacant

AKTU Admission : प्रबंधन संस्थानों में नाममात्र के दाखिले, एमबीए-एमसीए की 80 फीसदी सीटें रहेंगी खाली

Thu, 03 Nov 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 06:04 AM IST
सार

AKTU : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध मैनेजमेंट संस्थानों में नाममात्र के दाखिले हुए हैं। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिलिंग (यूपीटैक) की दो चरणों की पीजी की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन एमबीए-एमसीए की कुल 37,728 में से सिर्फ 2551 सीटें पर ही दाखिले हुए हैं। यही हाल रहा तो इन दोनों कोर्स की 80 फीसदी सीटें खाली रहेंगी।

विज्ञापन
AKTU : 80 percent seats of MBA-MCA will remain vacant
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध मैनेजमेंट संस्थानों में नाममात्र के दाखिले हुए हैं। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिलिंग (यूपीटैक) की दो चरणों की पीजी की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन एमबीए-एमसीए की कुल 37,728 में से सिर्फ 2551 सीटें पर ही दाखिले हुए हैं। यही हाल रहा तो इन दोनों कोर्स की 80 फीसदी सीटें खाली रहेंगी।

विज्ञापन


एकेटीयू से प्रदेश भर में 750 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें से लगभग 350 कॉलेजों में एमबीए व एमसीए की पढ़ाई होती है। इनमें एमबीए की 31,883 और एमसीए की 5,845 सीटें हैं। इसके लिए सीयूईटी पीजी के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन कराकर दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। अब तक दो चरणों में हुई काउंसिलिंग में महज 2,551 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दरअसल रजिस्ट्रेशन भी महज 3,987 विद्यार्थियों ने कराया है। ऐसे में इन कॉलेजों की 80 फीसदी सीटें खाली रहना तय है। इसी क्रम में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग तीन नवंबर से शुरू होगी। 
विज्ञापन


विवि कैंपस में पहले चरण में 50 फीसदी सीटें भरीं
संबद्ध कॉलेजों में एमबीए में दाखिले कम हो रहे हैं लेकिन इसी साल एकेटीयू कैंपस में शुरू हुए डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। यहां 60 सीटों पर दाखिले के लिए 80 आवेदन हुए हैं। वहीं अब तक 28 सीटों पर दाखिले भी हो चुके हैं। जबकि पहले से चल रहे एकेटीयू के यूपीआइडी नोएडा में 60 में से 20 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। उधर, आईईटी में पूरी 60 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीफार्मा की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए 394 आवेदन 
एकेटीयू ने चालू शैक्षिक सत्र 2022-23 से अपने कैंपस में बीफार्मा की पढ़ाई भी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यहां की 100 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग के दौरान अलग से रजिस्ट्रेशन कराए गए। विवि के मुताबिक इन सीटों के लिए 394 आवेदन हुए हैं। 228 विद्यार्थियों ने च्वॉइस फिलिंग में यहां प्रवेश के लिए अपनी पहली प्राथमिकता दी है। जल्द ही सीट अलाटमेंट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed