{"_id":"6373283815f8f17eb17a5e31","slug":"aktu-1225-btech-seats-vacant-university-released-details-of-vacant-seats-late-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : सरकारी कॉलेजों में बीटेक की 1225 सीटें खाली, विवि ने देर शाम जारी किया खाली सीटों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : सरकारी कॉलेजों में बीटेक की 1225 सीटें खाली, विवि ने देर शाम जारी किया खाली सीटों का ब्योरा
Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
सार
प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण तिवारी ने बताया कि एक-दो कॉलेजों को छोड़कर अधिकतर जगह पर कोर ब्रांच में ही सीटें खाली हैं। इनमें प्रवेश के लिए नए विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
AKTU
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के 15 सरकारी संस्थानों में बीटेक की 1225 सीटें अभी खाली हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मंगलवार से पांचवें (स्पेशल) राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए सोमवार को देर शाम खाली सीटों का ब्रांज वाइज ब्योरा यूपीटेक की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रदेश भर के संबद्ध संस्थानों व विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए बीटेक प्रवेश की काउंसिलिंग का आयोजन कर रहा है। इसमें जेईई क्वालीफाई विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराकर उनकी प्राथमिकता पर सीट एलॉटमेंट किया गया। चार चरणों की काउंसिलिंग में लगभग 18 हजार सीटों पर प्रवेश हुए। जबकि अब पांचवें चरण की काउंसिलिंग का आयोजन सिर्फ प्रदेश के सरकारी संस्थानों की खाली सीटों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण तिवारी ने बताया कि एक-दो कॉलेजों को छोड़कर अधिकतर जगह पर कोर ब्रांच में ही सीटें खाली हैं। इनमें प्रवेश के लिए नए विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। 15-16 को स्पेशल राउंड के लिए 20 हजार रुपए शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। 15 से 17 नवंबर तक इनका डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। जबकि च्वॉइस लॉक 15 से 18 नवंबर तक होगा। इनका सीट एलॉटमेंट 19 नवंबर को जारी किया जाएगा। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो दूसरे स्पेशल राउंड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज- खाली सीटें
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ- 170
बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झांसी- 103
डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप कानपुर- 33
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी, भदोही- 04
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी वाराणसी- 23
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर- 118
निट्रा टेक्निकल कैंपस गाजियाबाद- 93
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर- 40
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़- 111
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा- 38
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर- 57
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज- 96
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी- 126
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र- 27
उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर- 186
पीजी में कॉलेज खुद करेंगे प्रवेश प्रक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक सूचना जारी कर कहा गया है कि एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमयूआरपी, एमडेस पाठ्यक्रम में कॉलेज अपने स्तर से काउंसिलिंग कराकर प्रवेश लेंगे। रजिस्ट्रार सचिन कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कॉलेज अपने स्तर से गेट, जीपैट, सीड क्वालीफाई अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन जारी कर अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर 30 नवंबर तक प्रवेश ले लें। प्रवेश उक्त की मेरिट के आधार पर होगा।