{"_id":"61c444d4c92061447201c52f","slug":"akhilesh-yadav-will-stay-away-from-public-meetings-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, सपा-रालोद रैली के लिए दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, सपा-रालोद रैली के लिए दी शुभकामनाएं
Thu, 23 Dec 2021 03:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:13 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों से तीन दिन की दूरी बना ली है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को इगलास में होने वाली सपा-रालोद की रैली के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएँगे।
विज्ञापन विज्ञापन
आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील। pic.twitter.com/v7mkNJtlEC— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 23, 2021
आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।
उन्होंने ट्विटर पर आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी अटैच की है जिसमें उन्हें कोरोना निगेटिव दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। एक दिन पहले ही पत्नी डिंपल यादव और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।