फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav will leave MLA and contest Lok Sabha elections

बड़ी खबर: विधायकी छोड़ अखिलेश यादव लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन का एलान

Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
सार

अखिलेश यादव आने वाले लोकसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ेंगे। वह अभी विधायक हैं। सपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will leave MLA and contest Lok Sabha elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्र में सपा वीआईपी मानी जाने वाली लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरना चाहते हैं। इसके लिए बात भी चल रही है।

विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के बाद अखिलेश ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसमें भाजपा की वीआईपी सीटें भी शामिल होंगी। उनका इशारा प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा व प्रयागराज सीटों पर था।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा हमारे वीआईपी को हराने का प्लान बना रही है तो हम उनके वीआईपी को हराने की रणनीति न सिर्फ पहले ही तैयार कर चुके हैं, बल्कि घोसी के उपचुनाव में इसे साबित भी कर चुके हैं। हम पीडीए के साथ मिलकर भाजपा को उसकी वीआईपी सीटों पर भी हराएंगे। अखिलेश ने कहा कि हम चाहते है कि भाजपा को हराने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़े। मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी संगठन ने विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है। उन्होंने हमें कुछ सीटों के नाम और प्रत्याशी भी सुझाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश खुद भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
नवरात्र में जिन एक दर्जन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात चल रही है, उनमें कन्नौज भी शामिल होगा। यहां से अखिलेश यादव के मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। इसके अलावा सपा का गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी, फिरोजाबाद, आजमगढ़ व बदायूं सीट पर भी प्रत्याशी घोषित होंगे। इन सीटों पर मुलायम परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed