{"_id":"5d9adc898ebc3e93a76ffc33","slug":"akhilesh-yadav-will-go-to-jhansi-to-meet-pushpendra-yadav-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मिलने झांसी जाएंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मिलने झांसी जाएंगे अखिलेश यादव
Mon, 07 Oct 2019 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्टूबर को झांसी एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मिलने झांसी के करगुआ खुर्द जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पुष्पेंद्र की जिले के थाना गुरसराय में पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें वह मारा गया।
राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के अनुसार गुरसराय क्षेत्र में रात करीब 2.30 बजे फरीदा गांव के पास सड़क पर कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो पुष्पेंद्र के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
उस समय पुष्पेंद्र के साथ मौजूद उसके दोनों साथी भाग निकले। पुलिस टीम पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।