{"_id":"61d169baa3c40854995e31d2","slug":"akhilesh-yadav-vijay-rath-yatra-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण, विजय रथ यात्रा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण, विजय रथ यात्रा जारी
Sun, 02 Jan 2022 02:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:55 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि इन चुनाव में प्रदेश में बदलाव होना तय है।
विज्ञापन
भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में विजय रथ यात्रा लेकर निकले हैं। इस कड़ी में उन्होंने जिले में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महुरा कलां गांव में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया है। परशुराम का फरसा 68 फुट का है। अनावरण के दौरान 551 वेद पाठक मंत्रोच्चार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ये नया वर्ष तारीख बदलने से आया है। हमें उम्मीद है कि इस नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो बदलाव ना चाहता हो।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां विकास होना चाहिए था वो पूरी तरह ठप दिखाई दे रहा है। लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश की जनता को दुख तकलीफ और परेशानी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिली। अखिलेश यादव ने कहा कि जैन समाज अल्पसंख्यक है । यह समाज मेहनती है। इस समाज का शोषण किया जा रहा है। छापे की कार्रवाई भी इसी शोषण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश का विकास किया जाएगा।