Akhilesh Yadav: मदरसों के सर्वे पर अखिलेश बोले- यदि यह न्यायपूर्ण नहीं तो आस्थाओं को चोट पहुंचा
अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे मदरसों के सर्वे पर टिप्पणी की और कहा कि इंसाफ सबसे बड़ा धर्म होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार द्वारा यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वें किया जा रहा है। जिसके तहत मदरसा संचालकों से फंडिंग से लेकर 11 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। गुरूवार को सर्वे टीम ने लखनऊ स्थित नदवा कॉलेज का सर्वे किया।
इस पर ट्वीट करत हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी सम्मानित धार्मिक-मज़हबी स्थान का सर्वे करवाना यदि न्यायपूर्ण नहीं है तो ये आस्थाओं को गहरी चोट पहुँचाता है। इंसाफ सबसे बड़ा धर्म होता है।
किसी भी सम्मानित धार्मिक-मज़हबी स्थान का सर्वे करवाना यदि न्यायपूर्ण नहीं है तो ये आस्थाओं को गहरी चोट पहुँचाता है।
विज्ञापन विज्ञापन
इंसाफ़ सबसे बड़ा धर्म होता है।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 15, 2022
बीते दिनों मायावती ने भी इस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की कड़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चंदे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित है। जबकि सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों के सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर सरकार को ध्यान केंद्रित करना चाहिए।