{"_id":"6322ff4920648728172b08b3","slug":"akhilesh-yadav-tweets-on-madarsa-survey-done-by-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: मदरसों के सर्वे पर अखिलेश बोले- यदि यह न्यायपूर्ण नहीं तो आस्थाओं को चोट पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: मदरसों के सर्वे पर अखिलेश बोले- यदि यह न्यायपूर्ण नहीं तो आस्थाओं को चोट पहुंचा
Thu, 15 Sep 2022 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:09 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे मदरसों के सर्वे पर टिप्पणी की और कहा कि इंसाफ सबसे बड़ा धर्म होता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
योगी सरकार द्वारा यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वें किया जा रहा है। जिसके तहत मदरसा संचालकों से फंडिंग से लेकर 11 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। गुरूवार को सर्वे टीम ने लखनऊ स्थित नदवा कॉलेज का सर्वे किया।
विज्ञापन
इस पर ट्वीट करत हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी सम्मानित धार्मिक-मज़हबी स्थान का सर्वे करवाना यदि न्यायपूर्ण नहीं है तो ये आस्थाओं को गहरी चोट पहुँचाता है। इंसाफ सबसे बड़ा धर्म होता है।
विज्ञापन
किसी भी सम्मानित धार्मिक-मज़हबी स्थान का सर्वे करवाना यदि न्यायपूर्ण नहीं है तो ये आस्थाओं को गहरी चोट पहुँचाता है।
विज्ञापन विज्ञापन
इंसाफ़ सबसे बड़ा धर्म होता है।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 15, 2022
बीते दिनों मायावती ने भी इस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की कड़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चंदे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित है। जबकि सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों के सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर सरकार को ध्यान केंद्रित करना चाहिए।