फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav tweets about Lekhpal Bharti Examination.

लेखपाल भर्ती परीक्षा: अखिलेश यादव ने की जांच की मांग, बोले- जिसे नकल करते पकड़ा उसे उत्तीर्ण घोषित कर दिया

Wed, 03 May 2023 06:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 May 2023 06:19 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में नकल माफिया का अमृतकाल चल रहा है। जिस अभ्यर्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया उसे उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tweets about Lekhpal Bharti Examination.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से लंबे समय से लंबित लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही विवादों में आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिणाम को लेकर बुधवार को ट्वीट करते हुए सवाल खड़ा किया है। दूसरी ओर आयोग ने सफाई दी है कि ये परिणाम अनंतिम हैं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  महिला पहलवान मुझसे लिपटी थी, मैं नहीं; बृजभूषण बोले- मेडल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई झूठ नहीं बोल सकता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया गया था। बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट् कर इस पर सवाल उठाए। यादव ने कहा कि यूपी पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए जिस महिला अभ्यर्थी को सबूत के साथ पकड़ा था, उसे आयोग ने क्वालीफाई घोषित कर दिया है। ये ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। इसकी जांच हो और दंडात्मक कार्रवाई भी। उन्होंने इसके साथ ही महिला अभ्यर्थी का रिजल्ट और पर्ची के साथ उसकी कॉपी भी ट्वीट की है। यह महिला अभ्यर्थी प्रयागराज के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज करेली केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुई थी। अखिलेश यादव का आरोप सामने आने के बाद आयोग ने इस पर अपनी सफाई जारी की है।

 

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा कि इस केंद्र की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में इस प्रकरण का कोई उल्लेख नहीं है। ऐसे में अन्य अभ्यर्थी की ओएमआर के साथ उक्त महिला अभ्यर्थी की ओएमआर का भी मूल्यांकन किया गया। वहीं इस प्रकरण में जिला स्तर पर दर्ज एफआईआर के मामले में पुलिस की ओर से विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा है कि प्रकरण में न्यायालय में चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट देने की सूचना भी आयोग को नहीं मिली है। अभ्यर्थी को योग्य या अयोग्य घोषित करने के संबंध में आयोग पुलिस विवेचना के आधार पर निर्णय लेगा। यदि आयोग की ओर से अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले पुलिस की विवेचना नहीं पूरी हो पाती है तो उस स्थिति में महिला अभ्यर्थी का परिणाम विदहेल्ड श्रेणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed