फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav took a jibe at BJP said return gift of inflation to public

लखनऊ: अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- जनता को मिल रहा महंगाई का रिटर्न गिफ्ट

Thu, 24 Mar 2022 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Mar 2022 10:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में खूब झूठे वादे किए और लोगों को गुमराह किया गया। सत्ता में आते ही मध्यमवर्ग, गरीब व मजदूर पर महंगाई की मार दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav took a jibe at BJP said return gift of inflation to public
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए अब तक कीमतों पर रोक लगाए बैठी भाजपा ने जनता को महंगाई की रिटर्न गिफ्ट देना शुरू कर दिया है। भाजपा के सत्ता में आते ही गरीब, मजदूर, मध्यमवर्ग पर महंगाई की मार दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि डीजल, पेट्रोल, पढ़ाई, दवाई, रसोईगैस, खाना पीना सब महंगा हो गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में खूब झूठे वादे किए और लोगों को गुमराह किया गया। भाजपा ने होली और दीवाली में मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। अभी होली आई पर किसी को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल हो गई और महंगी रसोई गैस की वजह से फिर घरों में चूल्हा जलने लगा है। उन्होंने कहा कि सच तो यही है कि जब.जब भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई में खूब वृद्धि हुई है। 16 महीनों में रसोई गैस के सिलेंडर के दाम 356 रूपये बढ़े हैं।

विज्ञापन

शिवपाल बोले-महापुरुषों की विचारधारा नहीं मानती भाजपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह व डा. राममनोहर लोहिया समदर्शी थे। वे भारत को आजाद कराकर शोषण विहीन समाजवादी व्यवस्था स्थापित करना चाहते थे, इसीलिए भगत सिंह ने सोशलिस्ट एसोसिएशन और लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था। भाजपा दोनों महापुरुषों का नाम लेती है लेकिन इनकी समाजवादी विचारधारा का उल्लेख नहीं करती है। वह पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोहिया के गैर कांग्रेसवाद के तर्ज पर गैर भाजपावाद समय की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र द्वारा लिखित भगत सिंह व लोहिया की समानता पर आधारित ई. बुक (भगत लोहिया डॉटकॉम) का विमोचन किया।


वहीं, बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भगत सिंह व लोहिया की साझा विरासत संकट में है। दोनों जितने बड़े समाजवादी उतने ही महान राष्ट्रवादी थे। भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर साम्प्रदायिकता फैला रही है। इस दौरान प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिक्षपाल चौधरी, अभिषेक सिंह, हरिशंकर यादव, संगीता यादव, राजेश यादव, दिनेश सिंह, ब्रजेश मिश्र, अवनीश, अरविंद यादव, निसार अहमद आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed