फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav to distribute laptops to uttar pradesh board toppers.

यूपी बोर्ड के टॉपर्स को दिए जाने वाले लैपटॉप की स्क्रीन से भी हटी मुलायम की तस्वीर, अब ये दिखेंगे

Mon, 21 May 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to distribute laptops to uttar pradesh board toppers.
लैपटॉप के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 11-11 टापर्स को लैपटॉप देकर सम्मानित करेगी। सोमवार को मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप सपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच गए। जल्द तारीख तय कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन जिलों, बाराबंकी, सीतापुर व कानपुर में खुद लैपटॉप वितरण करेंगे। जल्द ही लैपटॉप वितरण की तारीख तय की जाएगी।

विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यूपी बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप देने का वादा किया था। प्रदेश सरकार के दो बजट बीत गए लेकिन लैपटॉप के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया। अखिलेश यादव ने तय किया है यूपी बोर्ड की वर्ष 2017-18 की टॉपर्स को सम्मान देने के लिए लैपटॉप सपा की ओर से वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार मुलायम नहीं लोहिया की तस्वीर
टॉपर्स छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले लैपटॉप पिछली सरकार जैसे ही हैं। फर्क यह है कि इन लैपटॉप की स्क्रीन पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ अखिलेश यादव की फोटो है। पिछली बार अखिलेश के साथ मुलायम सिंह यादव की तस्वीर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed