Lucknow: पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, बोले- कामचलाऊ रवैये वाली सरकार को फिर मिला कार्यवाहक डीजीपी
अखिलेश यादव ने कहा कि जब कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का रवैया काम-चलाऊ होगा तो कार्यवाहक अधिकारी से ही काम चलाया जाएगा।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने पर राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने इस बाबत किए गए अपने ट्वीट में लिखा, उप्र पुलिस को मिला फिर से एक नया ‘कार्यवाहक डीजीपी’।
उप्र पुलिस को मिला फिर से एक नया ‘कार्यवाहक DGP’. जब क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का रवैया काम-चलाऊ होगा तो कार्यवाहक अधिकारी से ही काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
आज अपराधियों की तरफ़ से लड्डू बंटेंगे क्योंकि उप्र शासन-प्रशासन की ढिलाई की वजह से ये समय अपराधियों के लिए अमृत-काल जो है।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 31, 2023
अखिलेश यादव ने कहा कि जब कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का रवैया काम-चलाऊ होगा तो कार्यवाहक अधिकारी से ही काम चलाया जाएगा। आज अपराधियों की तरफ से लड्डू बंटेंगे क्योंकि उप्र शासन-प्रशासन की ढिलाई की वजह से ये समय अपराधियों के लिए अमृत-काल जो है।