फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav targets BJP and its development plan.

अखिलेश का तंज, काशी नहीं बना क्योटो, बुलेट ट्रेन का पता नहीं

Tue, 01 Aug 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav targets BJP and its development plan.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें अपने चुनावी वादे निभाने में बुरी तरह विफल रही हैं। वाराणसी वाले जापान का क्योटो शहर बनने का सपना देखते रह गए। बुलेट ट्रेन का अता-पता नहीं है।

विज्ञापन


किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान हैं। गरीब की गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा हो गई और महिलाओं की इज्जत बच नहीं रही है। व्यापारी, राज्य कर्मचारी, शिक्षामित्र सभी आंदोलित हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, केंद्र सरकार तीन वर्ष में सपा सरकार के समय बने एक्सप्रेस-वे जैसा एक एक्सप्रेस-वे भी नहीं बना पाई। हमारी सरकार के समय आगरा एक्सप्रेस-वे 22 महीनों में बन गया था। इस पर लड़ाकू और मालवाहक जहाज भी उतर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लखनऊ से नोएडा की दूरी 5 घंटे में तय हो जाती है जबकि शताब्दी ट्रेन इससे ज्यादा वक्त लेती है। बिना केंद्र के सहयोग के लखनऊ में मेट्रो रेल भी पटरी पर दौड़ी थी। केंद्र एनओसी में अड़ंगा नहीं लगाता तो अब तक हजारों लोग रोज मेट्रो से यात्रा कर रहे होते।

भोजन को जाति से जोड़ना घटिया मानसिकता

 akhilesh yadav targets BJP and its development plan.

पूर्व सीएम ने कहा, व्याकुल भाजपा नेतृत्व वोट बैंक की राजनीति को हवा देने में लगा है। अब भोजन को भी जाति से जोड़कर भाजपा ने अपनी घटिया मानसिकता और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन कर दिया है। भाजपा का जनता से सिर्फ वोट का रिश्ता है।

वह जाति और संप्रदाय की राजनीति कर सामाजिक सद्भाव को तोड़ती है और लोगों के बीच नफरत तथा अलगाव पैदा करती है। अपने काम के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब देना होगा।

जनता के बीच जाने से घबरा रही भाजपा
अखिलेश ने कहा, विधायकों की इसलिए खरीद-फरोख्त हो रही है कि भाजपा नेता जनता के बीच जाने से बुरी तरह घबरा रहे हैं। जनता भाजपा की वादाखिलाफी, विकास कार्यों में नाकामी और आम आदमी को प्रताड़ित करने से नाराज है। भाजपा का जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। वह राजनीतिक भ्रष्टाचार के सहारे बिहार, मणिपुर व गोवा में सत्ता में आई है।

सपा अध्यक्ष से मिले जुगौली के लोग

 akhilesh yadav targets BJP and its development plan.

जिस जुगौली गांव में रविवार को अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के घर खाना खाया था, वहां के नंदराम यादव के साथ कई लोगों ने सपा मुख्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव को समस्याएं बताईं।

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों की सोमवार को पार्टी मुख्यालय में जबर्दस्त भीड़ रही।

इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता अहमद हसन, पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधायक अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, संजय लाठर, राकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed