फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav statement on narendra modi

'मोदी तो ताजमहल पर भी दावा कर सकते हैं'

Sat, 23 Nov 2013 10:45 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement on narendra modi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग टीवी से बनते हैं उन्हें टीवी ही खत्म करता है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अपने ही इतिहास-भूगोल में फंस गए हैं।

विकास किसी ने किया और श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से लड़ाई जमीन पर होगी और सपा के लोग ही इनसे मुकाबला करेंगे।

सपा अध्यक्ष व अपने पिता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने बिना नाम लिए मोदी व भाजपा पर खूब तीर चलाए।
विज्ञापन


पढ़ें-75 सालः पहलवान से नेताजी तक मुलायम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सेल्स-मार्केटिंग के लोग हैं। ब्रांडिंग के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह तो अच्छा हुआ कि वह अमेरिका नहीं गए।

अमेरिका का वीजा मिल जाता तो वहां जाकर यही कहते कि ताजमहल भी हमने ही बनवाया है।

उस प्रदेश (गुजरात) ने व्यापारी व उद्योगपति तो बहुत दिए, लेकिन प्रधानमंत्री कभी नहीं दिया। प्रधानमंत्री यूपी का ही बनेगा।

अखिलेश यहीं नहीं रुके, बोले अगर वह (नरेंद्र मोदी) यूपी को शेर देने की बात करते हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यूपी ने उन्हें कौन-कौन से जानवर दिए हैं।

हमने तो शेरों के लिए चंबल में 300 एकड़ का सुंदर सा पिंजरा बनवाया है जहां शेर आराम से रह सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चुप्पी
मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों को राहत राशि देने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है इसलिए वह कुछ नहीं कह सकते। जो कहना होगा अदालत में कहा जाएगा ।


गन्ना मूल्य पर सहमति बनाने की कोशिश
गन्ना मूल्य को लेकर किसानों व चीनी उद्योग की नाराजगी से संबंधित सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि सरकार चाहती है कि चीनी मिलें चलें और किसानों को वाजिब गन्ना मूल्य मिले।

संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। किसान भी नहीं चाहते कि मिलें बंद हों। बातचीत के जरिये रास्ता निकलेगा। पिछली सरकार तो 10 रुपये बढ़ाती थी। हमने पिछले साल एक साथ 40 रुपये बढ़ाया।

डौंडिया खेड़ा में खोदाई की अनुमति कानून के दायरे में
उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में शोभन सरकार के शिष्य ओमजी द्वारा खोदाई की अनुमति मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबा-संत कह रहे हैं तो खजाना होगा ही।

यूपी में खजाना मिल जाए तो इससे अच्छी क्या बात है। मुख्य सचिव से कहा है जो भी कानून के दायरे में होगा सरकार करेगी।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed