फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav speaks on violence in JNU.

जेएनयू में हमला एक सोची समझी साजिश, इसके पीछे भाजपा का हाथ: अखिलेश यादव

Mon, 06 Jan 2020 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav speaks on violence in JNU.
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जेएनयू में हुई हिंसा पर कहा कि यह एक सोचा, समझा हमला था। जो कि भाजपा ने करवाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस बवाल और हिंसा करने वालों को शह दे रही थी। जेएनयू को एक खास विचारधारा के लोग एक ही विचारधारा में ढाल देना चाहते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को बर्बाद कर देना चाहते हैं। जेएनयू में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें। अखिलेश ने एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा पर भी जेएनयू जैसे हमले हुए थे। सरकार और पुलिस को सब पता है कि जेएनयू में हुए हमलों के पीछे कौन थे? ये किसके षडयंत्र से हुए? इसकी जांच होनी चाहिए और इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुए दंगों पर अखिलेश ने कहा कि सभी जानते हैं कि दंगों से किसे फायदा होता है? यूपी में अगर दंगे हुए तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। 25 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। भाजपा लोगों को भटकाना जानती है। वो झूठ बोलते हैं और ये दंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी बचाने के लिए करवाए जा रहे हैं। जिससे जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत पर दिखाए कागज

अखिलेश यादव ने कहा कि जनवरी से अक्टूबर 2019 के बीच राघवदास मेडिकल कॉलेज में एक हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई लेकिन मृतकों की संख्या को सरकार के निर्देश पर कम दिखाया गया क्योंकि सरकार का कहना था कि आंकड़े ठीक रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे जांच के लिए आते हैं तो उन्हें दूसरी बीमारी बताई जाती है जिससे कि रिकॉर्ड खराब न हो सके।

अखिलेश यादव ने कहा कि इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed