फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on Supreme Court order on election Bond.

Election Bond: अखिलेश यादव बोले- इलेक्शन बॉन्ड खरीदने वालों की सूची सार्वजनिक की जाए

Mon, 11 Mar 2024 02:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को भी बताया जाना चाहिए कि इलेक्शन बॉन्ड किन लोगों ने खरीदे हैं। उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on Supreme Court order on election Bond.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन बॉन्ड को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को फटकार लगाई है और खरीदारों की सूची मंगलवार को सौंपने का आदेश दिया है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दिया है कि बॉन्ड खरीदने वालों की सूची जनता को पता चल पाएगी या नहीं ये बड़ा सवाल है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमें तो कम चंदा मिला... ज्यादा मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक चंदा भाजपा को मिला और भाजपा को पता है कि किन लोगों ने बॉन्ड खरीदे अब जनता को पता चलना चाहिए। अखिलेश यादव सोमवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि सपा ने सबसे पहले गठबंधन किया। सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सबसे पहले प्रचार अभियान शुरू किया है और अब जीत की सूचना भी सबसे पहले सपा प्रत्याशियों की ही आएगी।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। लोकसभा चुनाव में एक तरफ जनता है और दूसरी तरफ कुछ भाजपाई हैं।



उन्होंने भाजपा के नारे अबकी बार 400 पार पर कहा कि आप लोग ठीक तरह से सुनते नहीं हैं। वो कहते हैं कि अबकी बार 400 पर हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed